मंडला (मप्र)।
साहित्य सृजनकारी मंच (जबलपुर) के तत्वावधान में ग्वालियर स्थित होटल सीता मैनोर में लोकार्पण व सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें आस्ट्रेलिया की कवयित्री उर्मि चक्रवर्ती व ग्वालियर के वरिष्ठ कवि महेंद्र भट्ट की हाइकु कृति ‘प्रेमिल पंखुड़ियाँ’ का लोकार्पण मुख्य अतिथि उदय मुखर्जी (पूर्व प्रबंधक, सेंट्रल बेंक) ने किया। अध्यक्षता महेंद्र भट्ट ने की। विशिष्ट अतिथि उर्मि चक्रवर्ती रहीं। इस समारोह में देशभर के चयनित श्रेष्ठ रचनाकारों में मंडला के सुपरिचित साहित्यकार प्रो.(डॉ.) शरद नारायण खरे को भी ‘सारस्वत सम्मान’ से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम रजनी कटारे ने दिया। संचालन राजरानी भल्ला ने किया।
कार्यक्रम का सुसंयोजन मंच की अध्यक्ष रजनी कटारे ने किया।