कुल पृष्ठ दर्शन : 591

बिखरने न देना भारत को

हेमराज ठाकुर
मंडी (हिमाचल प्रदेश)
*****************************************

लड़ी लड़ाइयां कई है अब तक,
थी इतिहास में तीर-तलवारों से
सियासी लड़ाइयां लड़ी जाती है,
आज जाति-धर्म की तकरारों से।

अरे जागो भारतवासी आज तो,
समझो कि भारत देश हमारा है
हिन्दू, मुस्लिम और सिख, ईसाई,
हैं सब भाई, यही हमारा नारा है।

कद्र करो अब इक-दूजे की यारों,
किसी को जाति धर्म में मत बांटो
जो बांट रहे हैं सियासत के माहिर,
आओ मिलकर उनको सब डांटो।

आजादी से लेकर अब तक इन्होंने,
बारी-बारी से खेल बस यही खेला
ये करते रहे फैला कर नफरत राज है,
जाति धर्म के कहर को जनता ने झेला।

अखण्ड भारत की तस्वीर को यारों,
सियासी बहकावों पर यूँ मत तोड़ो
देश बड़ा है जाति, धर्म और सत्ता से,
नफरत का ठीकरा देश पर मत फोड़ो।

टूटे भारत कई टुकड़ों में, है साजिश,
संस्कृति पर भी तो हुआ है हमला।
हम फूल बनें इस भारत फूलदान के,
हो हिंदुस्तान ही हम सबका गमला।

बिखरने न देना भारत देश को,
इनकी साजिश को नाकाम करो।
आओ तोड़ें ये नफरत की दीवारें,
मिल के एक-दूजे में प्यार भरो॥

हमारी अन्य रचनाएँ भी पढ़िए...

अकादमी के सहयोग से ३ काव्य संग्रह प्रकाशित

अकादमी के सहयोग से ३ काव्य संग्रह प्रकाशित

जयपुर (राजस्थान)। राजस्थान साहित्य अकादमी के सहयोग से प्रकाशित ३ काव्य संग्रह ‘बातों ही बातों…
हाँ! मैं भारत माता हूँ

हाँ! मैं भारत माता हूँ

आचार्य संजय सिंह ‘चन्दन’धनबाद (झारखंड )*************************************************** ‘मैं भारत माता हूँ…’आर्यावर्त की जननी,इतिहास की गर्जनाकृष्ण की…
तिरंगा हर घर पहुँचे, ‘वंदे मातरम्’ हर हृदय में गूंजे

तिरंगा हर घर पहुँचे, ‘वंदे मातरम्’ हर हृदय में गूंजे

संदीप ‘सृजन’उज्जैन (मध्यप्रदेश)******************************************** स्वतंत्रता दिवस विशेष… राष्ट्रीय ध्वज किसी राष्ट्र की पहचान भर नहीं होता,…
चलो चलें, झंडा फहराएंगे

चलो चलें, झंडा फहराएंगे

राजू महतो ‘राजूराज झारखण्डी’धनबाद (झारखण्ड) ******************************************** चलो चलें, झण्डा फहरायेंगे,  तिरंगा आसमां में लहरायेंगेगीत आज़ादी के हम…