दिल्ली।
बाल लघुकथा संग्रह ‘छोटे कदम, बड़े रास्ते’ के प्रकाशन हेतु सभी बाल साहित्यकारों की उत्कृष्ट रचनाएँ सादर आमंत्रित हैं। इस संग्रह का उद्देश्य बच्चों में साहित्य के प्रति रुचि जगाना और नैतिक मार्गदर्शन करना है।
निशा भास्कर ने बताया कि रचनाएँ भेजने की अंतिम तारीख ३० सितंबर २०२६ है। इसके लिए कोई विशेष विषय निर्धारित नहीं है; लेखक विषय चुनने के लिए स्वतंत्र हैं। लक्षित आयु वर्ग ७ से १४ वर्ष तक है। लघुकथा की विषय-वस्तु और भाषा बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास के अनुकूल एवं बाल पाठकों को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और रोचक भाषा में लिखी जानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि रचना पूर्णतः मौलिक एवं अप्रकाशित होनी चाहिए। रचना नाम, पता और मोबाइल नम्बर सहित व्हाट्सएप नंबर (९११३१८५४१०) या ई-मेल (anitamishra149@gm ail.com) पर मंगल फ़ॉन्ट में भेजनी है। इस पुस्तक में कुल ५१ सर्वश्रेष्ठ लघुकथा को शामिल किया जाएगा एवं प्रति पूर्णतः निःशुल्क भेंट की जाएगी।