आगरा(उप्र)।
होटल वृंदावन एंड फैमिली रेस्टोरेंट, फतेहाबाद में हिंदी दिवस के अवसर पर बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी द्वारा संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह किया गया। अध्यक्षता अवधेश मझवार ने की। प्रो. पीतम सिंह ने हिंदी की वर्तमान स्थिति व विकास पर प्रकाश डाला। विकास वर्मा ने देश व विदेश में हिंदी भाषा विकास की गतिविधियों पर उद्बोधन दिया।ऋषि वर्मा ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में देशभर के ५१ हिंदी साधकों को ‘भारतेंदु हरिश्चंद्र राष्ट्रभाषा हिंदी भूषण सम्मान’ दिया गया।