कुल पृष्ठ दर्शन : 1

शरद पूर्णिमा पर हुई काव्य गोष्ठी

आगरा (उप्र)।

साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘देवनागरी’ के तत्वावधान में शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में निखिल बुक कैफे (सिकंदरा रोड) पर रविवार को काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। इसका संयोजन एवं संचालन कवि डॉ. यशोयश ने किया। अध्यक्षता डॉ. राजेंद्र मिलन ने की और मुख्य अतिथि एडवोकेट अशोक ‘अश्रु’ रहे। कार्यक्रम में शहर के अतिरिक्त बाहर से भी कवि आए एवं शानदार काव्य प्रस्तुतियाँ दीं। इसमें डॉ. यशोयश, डॉ. बृज बिहारी लाल, प्रेम प्रसून, सुधा रानी और डॉ. शेषपाल शेषनाग आदि ने पाठ किया।