कुल पृष्ठ दर्शन : 169

You are currently viewing सशक्त हस्ताक्षर की काव्य गोष्ठी सम्पन्न

सशक्त हस्ताक्षर की काव्य गोष्ठी सम्पन्न

जबलपुर (मप्र)।

साहित्यिक संस्था सशक्त हस्ताक्षर ने जानकी रमण महाविद्यालय में नववर्ष पर मासिक काव्य गोष्ठी आयोजित की। मुख्य अतिथि महामहोपाध्याय आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे रहे। अध्यक्षता अमरेन्द्र नारायण ने की। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य अभिजात कृष्ण त्रिपाठी, राजेश पाठक प्रवीण, श्रीमती निर्मला तिवारी व सारस्वत अतिथि शरद अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अभिनंदन और वाणी वंदन संस्थापक गणेश श्रीवास्तव ने किया। सशक्त हस्ताक्षर द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश दर्पण एवं समाज सेवक संतोष श्रीवास्तव का शाल- श्रीफल से सम्मान किया गया। गोष्ठी में कु. आरती पटेल, हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक संगम त्रिपाठी, राजेन्द्र मिश्रा, मनोज शुक्ल, प्रभा विश्वकर्मा शील, अमरनाथ सोनी व देवेन्द्र वर्मा ने ऊँचाईयाँ दी। संचालन गणेश श्रीवास्तव ने किया। आभार प्रदर्शन राजकुमारी राज द्वारा किया गया।

Leave a Reply