कुल पृष्ठ दर्शन : 172

You are currently viewing अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन १४ अगस्त को

अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन १४ अगस्त को

ऑस्ट्रेलिया।

भारतीय स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर १४ अगस्त की शाम साढ़े ७ बजे विश्व हिंदी सचिवालय (मॉरीशस),हिन्दी विभाग,त्रिपुरा विश्वविद्यालय(त्रिपुरा,भारत) एवं न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फाउंडेशन और सृजन ऑस्ट्रेलिया (अंतरराष्ट्रीय ई-पत्रिका) के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा। पत्रिका के प्रधान सम्पादक डॉ. शैलेश शुक्ला ने बताया कि, अध्यक्षता प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी(कुलपति, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातिय विश्वविद्यालय, अमरकंटक) करेंगे,जबकि मुख्य अतिथि प्रो. गंगा प्रसाद प्रसाईं( कुलपति,त्रिपुरा विश्वविद्यालय)एवं विशिष्ट अतिथि डॉ.श्वेता दीप्ति(त्रिभुवन विवि, काठमांडू, नेपाल) और उदय कुमार सिंह(बेंगलुरू) होंगे। सानिध्य प्रो. विनोद कुमार मिश्र,डॉ. माधुरी रामधारी का रहेगा। डॉ. शुक्ला ने बताया कि,गूगल मीट लिंक( http://meet.google.com/jej-kffs-ibz)से इससे जुड़ा जा सकेगा।

Leave a Reply