कुल पृष्ठ दर्शन : 5

You are currently viewing आर-पार भारत अटल

आर-पार भारत अटल

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’
बेंगलुरु (कर्नाटक)

*************************************************

आतंक, विनाश और ज़िंदगी (पहलगाम हमला विशेष)…

युद्ध के बादल गरजे, घबराया नापाक।
अगर युद्ध सीमान्त चहुँ, पाक बनेगा खाक॥

समरांगण फिर सज रहा, भारत सैन्य विशाल।
चक्रव्यूह चहुँ बिछ रहा, उधड़े पाकी ख़ाल॥

आमंत्रण दे युद्ध को, कुमति खली यह पाक।
प्रतिबन्धों से आकुलित, ख़ोज रहा तैराक॥

सत्य शान्ति रथ सार्थ रण, जल थल नभ के वीर।
पृथिवी अग्नि नाग फण, जले पाक तस्वीर॥

ख़ुद का नाशक पाक है, भुगत रहा संताप।
बेगुनाह को मारता, आतंकी है श्राप॥

भारत को ललकारता, धौंस दिखाता युद्ध।
मददाता परमाणु बम, करे प्रगति अवरुद्ध॥

अलग हुआ भारत धरा, इस्लामिक आधार।
कट्टरता धर्मान्धता, उद्यत ख़ुद संहार॥

निर्दोषों को मारकर, पाक बना शैतान।
सर्वनाश की राह पर, पाक चरित हैवान॥

गीदड़ भभकी युद्ध की, देता पाकिस्तान।
भौंक रहा वह श्वान सम, दावत खुद अवसान॥

हुआ तिरस्कृत विश्व में, आतंकी पहचान।
खाने को लाले पड़े, डींग हाँकता शान॥

महायुद्ध हुंकार से, डरी पाक सरकार।
आर-पार भारत अटल, पाक पाप संहार॥

धरती माँ सुन्दर प्रकृति, ईश्वर का उपहार।
बने विनाशक लोभ वश, मानव इस संसार॥

परिचय-डॉ.राम कुमार झा का साहित्यिक उपनाम ‘निकुंज’ है। १४ जुलाई १९६६ को दरभंगा में जन्मे डॉ. झा का वर्तमान निवास बेंगलुरु (कर्नाटक)में,जबकि स्थाई पता-दिल्ली स्थित एन.सी.आर.(गाज़ियाबाद)है। हिन्दी,संस्कृत,अंग्रेजी,मैथिली,बंगला, नेपाली,असमिया,भोजपुरी एवं डोगरी आदि भाषाओं का ज्ञान रखने वाले श्री झा का संबंध शहर लोनी(गाजि़याबाद उत्तर प्रदेश)से है। शिक्षा एम.ए.(हिन्दी, संस्कृत,इतिहास),बी.एड.,एल.एल.बी., पीएच-डी. और जे.आर.एफ. है। आपका कार्यक्षेत्र-वरिष्ठ अध्यापक (मल्लेश्वरम्,बेंगलूरु) का है। सामाजिक गतिविधि के अंतर्गत आप हिंंदी भाषा के प्रसार-प्रचार में ५० से अधिक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं से जुड़कर सक्रिय हैं। लेखन विधा-मुक्तक,छन्दबद्ध काव्य,कथा,गीत,लेख ,ग़ज़ल और समालोचना है। प्रकाशन में डॉ.झा के खाते में काव्य संग्रह,दोहा मुक्तावली,कराहती संवेदनाएँ(शीघ्र ही)प्रस्तावित हैं,तो संस्कृत में महाभारते अंतर्राष्ट्रीय-सम्बन्धः कूटनीतिश्च(समालोचनात्मक ग्रन्थ) एवं सूक्ति-नवनीतम् भी आने वाली है। विभिन्न अखबारों में भी आपकी रचनाएँ प्रकाशित हैं। विशेष उपलब्धि-साहित्यिक संस्था का व्यवस्थापक सदस्य,मानद कवि से अलंकृत और एक संस्था का पूर्व महासचिव होना है। इनकी लेखनी का उद्देश्य-हिन्दी साहित्य का विशेषकर अहिन्दी भाषा भाषियों में लेखन माध्यम से प्रचार-प्रसार सह सेवा करना है। पसंदीदा हिन्दी लेखक-महाप्राण सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ है। प्रेरणा पुंज- वैयाकरण झा(सह कवि स्व.पं. शिवशंकर झा)और डॉ.भगवतीचरण मिश्र है। आपकी विशेषज्ञता दोहा लेखन,मुक्तक काव्य और समालोचन सह रंगकर्मी की है। देश और हिन्दी भाषा के प्रति आपके विचार(दोहा)-
स्वभाषा सम्मान बढ़े,देश-भक्ति अभिमान।
जिसने दी है जिंदगी,बढ़ा शान दूँ जान॥ 
ऋण चुका मैं धन्य बनूँ,जो दी भाषा ज्ञान।
हिन्दी मेरी रूह है,जो भारत पहचान॥