कुल पृष्ठ दर्शन : 21

You are currently viewing ‘उषा परिणय एवं परिजात’ पुस्तक विमोचित

‘उषा परिणय एवं परिजात’ पुस्तक विमोचित

कटनी (मप्र)।

पुस्तक ‘उषा परिणय एवं पारिजात’ का विमोचन कार्यक्रम तुलसी विहार गार्डन दुबे कालोनी (कटनी) में हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. अशोक श्रीवास्तव (अध्यक्ष उमरिया), सन्तोष दुबे एवं मंच के केन्द्र बिन्दु पुस्तक के लेखक पं.विश्वम्भर प्रसाद मिश्र रहे।
इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि डॉ. राम पाठक, देवेन्द्र पाठक, विभव राम त्रिपाठी, राजाराम अवस्थी एवं जबलपुर से कवि संगम त्रिपाठी (संस्थापक-प्रेरणा प्रचारिणी हिन्दी सभा) रहे। अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती को दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। फिर पुस्तक का विमोचन अतिथियों ने किया। संचालन कर रहे अनिल मिश्र ने स्वागत की कड़ी में लेखक के अनुज अम्बिका प्रसाद मिश्र, गोविन्द प्रसाद मिश्र एवं पुत्र डॉ. प्रद्युम्न मिश्र से मंचासीन अतिथियों का स्वागत कराया। लेखक का परिचय डॉ. प्रद्युम्न मिश्र द्वारा दिया गया।

अतिथियों द्वारा अपने-अपने ढंग से पुस्तक की विस्तार से समीक्षात्मक व्याख्या की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह ओम प्रकाश सोनी एवं अन्य देवनारायण श्रीवास्तव, रूप सिंह, गंगाराम चक्रवर्ती और ओंकार मिश्र आदि ने उपस्थित होकर पूर्ण सहयोग दिया। काव्य गोष्ठी के बाद डॉ. मिश्र द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन किया गया।