कुल पृष्ठ दर्शन : 291

You are currently viewing कवियों की वाणी से गूंजा अशोक चक्र विजेताओं का नाम

कवियों की वाणी से गूंजा अशोक चक्र विजेताओं का नाम

काव्यपाठ…

दिल्ली।


संस्था अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन (गाजियाबाद) द्वारा अशोक चक्र काव्योत्सव ने पुनः बड़ी लकीर खींच दी है। हिन्दी साहित्य के इतिहास में यह पहला अवसर था, जब अशोक चक्र विजेताओं पर देश-विदेश के २०१ रचनाकारों ने ऑनलाइन अपने सृजित दोहों का काव्यपाठ किया।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय व महासचिव ओंकार त्रिपाठी के निर्देशन में इस अनूठे आयोजन में देश के सभी अशोक चक्र विजेताओं पर कवियों की वाणी से उनकी त्याग साधना का वर्णन काव्य पाठ में किया गया। कोषाध्यक्ष अनुपमा पाण्डेय, संगठन मंत्री ब्रज माहिर, अमेरिका इकाई अध्यक्ष डॉ. श्वेता सिन्हा एवं महाराष्ट्र इकाई अध्यक्ष डॉ. रोशनी ‘किरण’ के विशेष सहयोग से सफल इस कार्यक्रम में नाॅर्थ दिल्ली से डॉ. रीता ‘जयहिन्द’ ने ‘कैप्टन (मेजर) राजीव जून’ विषय पर दोहे पढ़े तो तालियाँ गूंजने लगी।
आयोजन का शुभारम्भ माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। इसमें छत्तीसगढ़ से श्याम संगीत संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष श्याम कुमार चंद्रा के निर्देशन में बद्री प्रसाद गबेल, प्रियल चंद्रा, दुखु सिंह सिदार, रामेश्वरी साहू, सूर्या देवी चंद्रा आदि ने संगत की।
अध्यक्ष डॉ. पाण्डेय ने बताया कि कवियों को ८ समूहों में बांटा गया, जिसमें अमेरिका, जापान, इंडोनेशिया आदि सहित भारत से कवियों ने सहभगिता की। ओंकार त्रिपाठी ने सभी का आभार माना।

Leave a Reply