कुल पृष्ठ दर्शन : 18

hindi-bhashaa

कवि सम्मेलन-पुरस्कार के लिए आवेदन ३१ दिसम्बर तक

अहमदाबाद (गुजरात)।

राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, पुरस्कार और सम्मान समारोह में सभी साहित्यकार सादर आमन्त्रित हैं। पुरस्कार के लिए २०२३-२४ में प्रकाशित काव्य के अन्तर्गत ३१ दिसम्बर तक आवेदन करना होगा।

अखिल भारतीय हिन्दी साहित्य संस्थान (अहमदाबाद) के अध्यक्ष डॉ. चन्द्रपालसिंह यादव और उपाध्यक्ष डॉ. भावना सावलिया के अनुसार काव्य पुस्तक निर्देशित पते (३१, अश्वमेघ सोसायटी, तुलसी रेजीडेंसी के बगल में, आई ओसी रोड, चाँदखेड़ा, अहमदाबाद (गुजरात)-३८२४२४) पर डाक द्वारा भेजनी होगी। इसमें प्रथम पुरस्कार ५१०० ₹(१), द्वितीय ३१०० ₹ (२), तृतीय २१०० ₹ (३) एवं सान्त्वना पुरस्कार १ हजार ₹ (५) हैं। यह कार्यक्रम सम्भवतः२७ फरवरी २०२५ को होगा।