कुल पृष्ठ दर्शन : 16

You are currently viewing काव्यानंद के साथ हुई २५ वीं काव्य गोष्ठी

काव्यानंद के साथ हुई २५ वीं काव्य गोष्ठी

जबलपुर (मप्र)।

सशक्त हस्ताक्षर की २५वीं कवि गोष्ठी श्री जानकी रमण महाविद्यालय (जबलपुर) में काव्यानंद के साथ हुई। संस्थापक गणेश श्रीवास्तव ‘प्यासा’ ने सभी का शब्द सुमनों से हार्दिक अभिनंदन किया।
प्रारम्भ में सरस्वती वंदना तरूणा खरे ने प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. पं. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी रहे। अध्यक्षता महामहोपाध्याय आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे ने की। विशिष्ट अतिथि संपूर्णानंद तिवारी, कृष्णमुरारी श्रीवास्तव, कविवर अमर सिंह वर्मा, व्यंग्यकार द्वय विचित्र जी, अभिमन्यु जैन, डॉ. छाया सिंह, सारस्वत अतिथि राजेश पाठक ‘प्रवीण’, मंगल भाव सिद्धेश्वरी सराफ शीलू की उपस्थिति रही। इस काव्य बेला में डॉ. त्रिपाठी, कृष्णमुरारी श्रीवास्तव और गोष्ठी में नियमित काव्य पाठ करने हेतु अमरसिंह वर्मा को सम्मानित किया गया। राजेश पाठक एवं यशोवर्धन पाठक ने सशक्त हस्ताक्षर का द्वितीय वार्षिक समारोह करने पर संस्थापक सहित सलाहकार कवि संगम त्रिपाठी और अध्यक्ष मदन श्रीवास्तव का सम्मान किया।
गोष्ठी का शुभारंभ नारी शक्ति से कवयित्री प्रभा बच्चन श्रीवास्तव, निर्मला तिवारी, आशा मालवीय, रजनी चौहान, कृष्णा राजपूत आदि ने करके एक से बढ़कर रचना प्रस्तुत की। कवि सुशील श्रीवास्तव, सत्य खरे, प्रकाश सिंह ठाकुर, कालीदास ताम्रकार और विजय विश्वकर्मा आदि ने खूब तालियाँ बटोरी। कवि संगम त्रिपाठी ने भी मंच को नयी ऊँचाईयाँ दी।

संचालन गणेश श्रीवास्तव ने किया। आभार प्रदर्शन मदन श्रीवास्तव ने किया।