कुल पृष्ठ दर्शन : 903

You are currently viewing काव्य संध्या संग हुआ सम्मान

काव्य संध्या संग हुआ सम्मान

दिल्ली।

सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में नोएडा में साहित्यिक काव्य संध्या पूर्वाशा हिन्दी अकादमी से आई कवयित्री ममता गिनोड़िया (असम) के सम्मान में आयोजित की गई। आयोजन में इनका सम्मान भी किया गया।

ट्रस्ट की महासचिव रीता जयहिन्द ने बताया कि पूर्वाशा में कार्यकारिणी की सदस्या होने के साथ ही विभिन्न संस्थाओं व सामाजिक संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली ममता गिनोड़िया को माला, चुनरी एवं अपनी एकल काव्य पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया। इस संध्या में कविता व गीतों का सुंदर सिलसिला चल पड़ा, जिसमें कवयित्री अंजू भारती, कविता जी और अन्य कवियित्री भी शामिल रहीं। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र नाथ सिंह का इसमें विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply