कुल पृष्ठ दर्शन : 75

You are currently viewing कृति ‘भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अनकही कहानियाँ’ होगी सम्मानित

कृति ‘भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अनकही कहानियाँ’ होगी सम्मानित

भोपाल (मप्र)।

भोपाल (मप्र)। हिन्दी लेखिका संघ का ३०वाँ वार्षिक सम्मान समारोह और कृति पुरस्कार वितरण २३ फ़रवरी रविवार को हिन्दी भवन में होगा। इसमें मुम्बई निवासी प्रसिद्ध लेखिका डॉ. मीना श्रीवास्तव को उनकी कृति के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
संघ अध्यक्ष कुमकुम गुप्ता ने बताया कि भोपाल में सुबह ११ बजे से यह समारोह शुरू होगा।२०२४-२५ के लिए प्रदत्त सम्मान में कुसुम कुमारी जैन वरिष्ठता सम्मान से सुनीता यादव, डॉ. सुशीला कपूर हिंदीसेवी सम्मान में श्रीमती अनिता सक्सेना और श्रीमती शोभा शर्मा कर्मठता सम्मान में मधुलिका श्रीवास्तव को चयनित किया गया है। इसी तरह संघ म.प्र. के २०२४-२५ के कृति पुरस्कार के लिए श्री द्वारका प्रसाद सक्सेना स्मृति पुरस्कार (द्वारा मधु सक्सेना) में अनुवाद में डॉ. मीना श्रीवास्तव (मुम्बई, महाराष्ट्र) की कृति ‘भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अनकही कहानियाँ’ को चुना गया है, जिसे सम्मानित किया जाना है। नवलेखन पुरस्कार (द्वारा हिंदी लेखिका संघ म.प्र.) के लिए शेफालिका श्रीवास्तव (भोपाल) की लघु कथा ‘हाई वे’ को भी सम्मानित किया जाएगा।
🔹मंच को सुयश
बहुत ही प्रसन्नता की बात है कि संघ से उक्त सम्मान में चयनित डॉ. श्रीवास्तव इंदौर (मप्र) से संचालित व मप्र हिन्दी साहित्य अकादमी (मप्र शासन) से अलंकृत-पुरस्कृत अंतर्राष्ट्रीय मंच हिंदीभाषा डॉटकॉम की सक्रिय रचनाकार हैं। इसी प्रकार सुश्री सुषमा तिवारी स्मृति पुरस्कार (द्वारा श्रीमती श्रद्धा तिवारी) में बाल कविता हेतु चयनित डॉ. मीरा सिंह मीरा (बक्सर, बिहार) की ‘बच्चों की दुनिया’ को भी सम्मान मिलेगा। आप भी इसी मंच से जुड़ी हुई हैं। हिन्दीभाषाडॉट कॉम परिवार ने दोनों रचनाकारों को हार्दिक बधाई देकर अभिन्दन किया है।