मुम्बई (महाराष्ट्र)।
प्रणेता साहित्य न्यास द्वारा शर्मा न्यू आर्ट कॉलेज (शक्तिनगर) में श्री सिसोदिया के कहानी संग्रह ‘गूँज’ के विमोचन के साथ काव्य गोष्ठी भी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शंभू पवार ने की।
इस गोष्ठी में ‘प्रणेता गौरव सम्मान’ से प्रसिद्ध व्यंग्यकार सुनील जैन ‘राही’ को विभूषित किया गया।साहित्यकार डॉ. हरीश नवल के समक्ष ‘गूँज’ पर ‘राही’ ने विचार व्यक्त किए, जिसकी सराहना डॉ. नवल ने की। इसमें गरिमामय उपस्थिति डॉ. सविता चड्ढा, ऋषि कुमार शर्मा की रही। सानिध्य श्री सिसोदिया का रहा।
कार्यक्रम को एक सूत्र में पिरोया संस्था की महासचिव सुश्री शकुंतला मित्तल ने।
भावपूर्ण संचालन किया डॉ. भावना शुक्ल ने।