कुल पृष्ठ दर्शन : 313

You are currently viewing गोष्ठी में हुई शानदार काव्य प्रस्तुति

गोष्ठी में हुई शानदार काव्य प्रस्तुति

जबलपुर (मप्र)।

सशक्त हस्ताक्षर की कवि गोष्ठी २१ अक्टूबर को हुई। संस्थापक गणेश श्रीवास्तव ‘प्यासा’ ने सभी का अभिनंदन किया। इसमें सभी ने शानदार काव्य प्रस्तुति दी।
गोष्ठी में सरस्वती वंदना प्रसिद्ध कवि दीनदयाल तिवारी बेताल ने प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि प्रशांत श्रीवास्तव (उपायुक्त, राजस्व विभाग जबलपुर) रहे। अध्यक्षता अरुण शुक्ल (पूर्व जिला संयोजक आ.जा.क.) ने की। विशिष्ट अतिथि में प्राचार्य डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी, साहित्य सहोदर के संस्थापक सुरेश विचित्र, श्रीमती शशि खरे, सारस्वत अतिथि राजेश पाठक ‘प्रवीण’ की उपस्थिति रही। इस अवसर पर हस्ताक्षर द्वारा प्रशांत श्रीवास्तव और विजय विश्वकर्मा का साहित्य में एवं श्रीमती शशि खरे को समाज सेवा में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कवि महेन्द्र कुमार सोनी, दीनदयाल तिवारी, कवि संगम त्रिपाठी, डॉ. सल्पनाथ यादव, गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव, रत्ना श्रीवास्तव, जी.एल. जैन आदि ने एक से बढ़कर एक रचनाएँ पढ़ीं। संदीप युवराज ने गणेश वंदना की। श्रीमती तरूणा खरे ने ‘अहिंसा’ विषय पर सुमधुर स्वर लहरी में दोहे पढ़े। शिवम् खरे, अभिमन्यु जैन, सुरेश विचित्र आदि की कविताओं ने तालियों से सदन गुंजा दिया। संचालन गणेश श्रीवास्तव ने किया। आभार प्रदर्शन संस्था के अध्यक्ष मदन श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।