कुल पृष्ठ दर्शन :

जीवन-मूल्यों की अमूल्य धरोहर हैं तुलसीदास जी की रचनाएं

पटना (बिहार)।

गोस्वामी तुलसीदास जी की रचनाएं भारतीय संस्कृति, भक्ति, मर्यादा और जीवन-मूल्यों की अमूल्य धरोहर हैं। ‘रामचरितमानस’ केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि भारतीय समाज के नैतिक, सांस्कृतिक और मानवीय मूल्यों का महत्वपूर्ण मार्गदर्शक भी है। तुलसीदास जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को सत्य, धर्म, कर्तव्य, त्याग, सेवा और सदाचार का संदेश दिया।
    यह बात बिहार प्रदेश के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कही। अवसर रहा जेडी वीमेंस कॉलेज में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर हुए समारोह का, जिसमें खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार मुख्य अतिथि के नाते शामिल हुए। इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने गोस्वामी तुलसीदास की अमर कृति ‘रामचरितमानस’ के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित आकर्षक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।