कुल पृष्ठ दर्शन : 5

खुशबू बरनवाल को मिला युवा साहित्य सम्मान

धनबाद (झारखण्ड)।

विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि (धनबाद) में झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति एवं खोरठा पत्रिका (सहिया) के तत्वावधान में स्मृति सम्मान-२०२६ समारोह किया गया। इसमें रांची की युवा साहित्यकार खुशबू बरनवाल को छंद काव्य सृजन और कविता पाठ के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदा हेतु जनार्दन गोस्वामी व्यथित युवा सम्मान-२०२६ से सम्मानित किया गया। समारोह में खुशबू बरनवाल की सरस्वती वंदना को सराहना मिली। इस अवसर पर साहित्य की अन्य प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।