कुल पृष्ठ दर्शन : 6

डॉ. गायत्री शर्मा ‘प्रीत’ को मिला ‘भारतीय भाषा संस्कृति रत्न सम्मान-२०२६’

कोरबा (छग)।

लम्बे समय तक स्थानीय साहित्य समिति से जुड़कर कार्यरत रहीं साहित्यकार-संस्कृति कर्मी डॉ. गायत्री शर्मा ‘प्रीत’ (कोरबा) को केरल में ‘भारतीय भाषा संस्कृति रत्न सम्मान-२०२६’ से सम्मानित किया गया है। यह साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला है। पलक्कड़ जिले (केरल) में मलमपूझा मलयगिरी आध्यात्मिक चेतना शिविर में उत्तर भारत एवं दक्षिण भारत संस्कृति मिलन समारोह में संत सुधीर दास महाराज, प्रो. डॉ. अजीत कुमार जैन, प्रेरक कहानियाँ व मानवता अनुसंधान केंद्र ट्रस्ट के प्रबंध निदेशक डॉ. अभिषेक कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में ‘प्रीत’ को सम्मान-पत्र, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह दिया गया।