कुल पृष्ठ दर्शन : 0

हरिनाथ दुबे स्मृति साहित्य सम्मान हेतु शिव मोहन यादव चयनित 

कानपुर (उप्र)।

शैक्षिक संवाद मंच के तत्वावधान में वर्ष २०२६ के राज्यस्तरीय राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा कर दी गई है। मंच के संयोजक दुर्गेश्वर राय ने बताया कि विशेषज्ञ चयन समिति की संस्तुति के बाद विभिन्न श्रेणियों में यह चयन किया गया है। इसके अंतर्गत कानपुर देहात के साहित्यकार एवं एनसीईआरटी (दिल्ली) में सहायक संपादक शिव मोहन यादव को श्री हरिनाथ दुबे स्मृति साहित्य सम्मान-२०२६ के लिए चुना गया है। चयनित प्रतिभागी २५-२६ अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी में सम्मानित किए जाएंगे।