दिल्ली।
जर्मनी के प्रतिष्ठित प्रकाशन समूह ‘द लिटरेरी इरुडाईट फ्रेंकफर्ट (जर्मनी)’ द्वारा वर्ष २०२३ का ‘मैक्स मूलर सम्मान’ प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव को उनके वैज्ञानिक संचेतना से परिपूर्ण एवं विलक्षण साहित्य साधना के लिए देने की घोषणा की गई है। प्रकाशन घर की निदेशक क्रिस्टीन म्यूलर ने बताया कि ये सम्मान विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को दिया जाता है। भारत में दिया जाने वाला यह पहला अवार्ड है। इस चयन पर आपको शुभचिंतकों और मित्रों ने बधाई दी है।