कुल पृष्ठ दर्शन : 10

hindi-bhashaa

पुस्तक लोकार्पण संग किया सम्मान

कुशीनगर (उप्र)।

उदित नारायण इण्टर कालेज पडरौना (कुशीनगर) के हाल में सार्जेेंट अभिमन्यु पाण्डेय ‘मन्नू’ की ३ काव्य पुस्तक (‘दुनिया रंगमंच, दो पग, यही समय है), ओमप्रकाश द्विवेदी ‘ओम्’ की काव्य पुस्तक (जीवन काव्य पथ), सत्य प्रकाश शुक्ल ‘बाबा’ के कहानी संग्रह (प्रतिशोध) तथा डाॅ. संजय मिश्र की पुस्तक ‘जनविश्वास के नायक’ (योगी आदित्य नाथ) का लोकार्पण हुआ। पं. दीनदयाल उपाध्याय विश्व विद्यालय (गोरखपुर) के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डाॅ. रामदेव शुक्ल व मुख्य अतिथि डाॅ. चितरंजन मिश्र ने यह सम्पन्न किया।
इस अवसर पर गोरखपुर मण्डल के मूर्धन्य दिवंगत कवियों- साहित्यकारों के नाम पर साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे २१ कलमकारों तथा प्रतियोगितात्मक कविता लेखन में विजयी ९ कवियों को निराला संवाद मंच द्वारा सम्मानित किया गया। शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा हरेंद्र पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत वाणी वंदना से हुआ। संस्था अध्यक्ष ओम प्रकाश ओम् के स्वागत भाषण तथा पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों के स्वागतोपरान्त लोकार्पण व सम्मान का कार्यक्रम रहा। डाॅ. मिश्र ने सम्बोधन में कहा कि साहित्य कभी पुराना नहीं होता। समारोह के अध्यक्ष डाॅ. शुक्ल ने निराला, मैथिलीशरण गुप्त व महादेवी आदि का जिक्र किया।
संस्था के महासचिव डाॅ. मिश्र ने आभार व्यक्त किया। संचालन का दायित्व प्रवक्ता अनुज कुमार का रहा।