कुल पृष्ठ दर्शन : 11

You are currently viewing प्रेरक कहानियों में समाधान भी दिया

प्रेरक कहानियों में समाधान भी दिया

विमोचन….

आगरा (उप्र)।

इन कहानियों के माध्यम से वह हमेशा जीवित रहेंगे। इन प्रेरक कहानियों में समस्याओं को ही नहीं उकेरा, बल्कि उनका समाधान भी दिया है।

साहित्यकार डॉ. श्याम सिंह ‘श्याम’ के कहानी संग्रह ‘पर्दे के पीछे’ का लोकार्पण करते हुए यह बात उत्तर प्रदेश लेखिका मंच की अध्यक्ष शशि मल्होत्रा ने मुख्य अतिथि के नाते कही। लोकार्पण आगरा के साहित्यकारों द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ साहित्यकार और पूर्व प्राचार्य डॉ. सुषमा सिंह ने कहा कि संग्रह की हर कहानी में कोई न कोई संदेश निहित है। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजेंद्र मिलन ने कहा कि हमारे आसपास हर जगह कहानी मौजूद है, बस प्रेमचंद जैसी देखने वाली आँख चाहिए। ‘श्याम’ की कहानियों में वही दृष्टि मौजूद है।