कुल पृष्ठ दर्शन : 32

बाल कहानी स्पर्धा हेतु १ अप्रैल तक अवसर

अल्मोड़ा (उत्तराखंड)।

पुष्पलता जोशी स्मृति बाल कहानी प्रतियोगिता-२०२५ (पूर्व उप शिक्षा निदेशक स्व. विपिन चंद्र जोशी, त. जोशीखोला, अल्मोड़ा द्वारा पत्नी स्व. पुष्पलता जोशी की स्मृति में स्थापित) के लिए अखिल भारतीय स्तर पर महिला रचनाकारों से
प्रविष्टियाँ आमंत्रित हैं। इसके लिए समय सीमा १ अप्रैल २०२५ है।
जानकारी के अनुसार प्रविष्टि के तहत बच्चों के मन में वैज्ञानिक सोच जाग्रत करने विषयक अथवा बालिका शिक्षा पर आधारित १ बाल कहानी ३ प्रतियों में भेजी जानी है। अधिकतम शब्द सीमा ८०० है। चयनित ३ कहानियों में से प्रत्येक को १ हजार ₹ सहित प्रशस्ति-पत्र आदि से बाल प्रहरी
(बाल साहित्य संस्थान) द्वारा

सम्मानित किया जाएगा। मौलिक कहानी विवरण सहित डाक से पते (सचिव बाल साहित्य संस्थान दरबारी नगर, अल्मोड़ा (उत्तराखंड) -२६३६०१) पर भिजवानी होगी।