कुल पृष्ठ दर्शन :

‘विश्व पुस्तक दिवस’ के उपलक्ष्य में हुआ साहित्य महोत्सव

प्रयागराज (उप्र)।

‘विश्व पुस्तक दिवस’ के उपलक्ष्य में आगरा के ताज लिटरेचर क्लब द्वारा साहित्य महोत्सव का आयोजन आगरा पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम (विजय नगर कॉलोनी) में किया गया। इसमें कई शहरों से कवि, कवयित्री एवं साहित्यकारों ने भाग लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि आशु कवि अनिल बोहरे ने किया।
   आयोजन अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा, संस्थापक राजकुमार शर्मा, भावना वरदान शर्मा एवं ७ विशिष्ट अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण किया गया। नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। संस्था अध्यक्ष भावना वरदान शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया।
   कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन, साहित्य चर्चा एवं पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। काव्य संध्या में आगरा के सुप्रसिद्ध कवियों और कवित्रियों के अलावा हाथरस, फिरोजाबाद और मथुरा से अनेकों कवियों ने भाग लिया। रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती निमित्त उनकी कविताओं का पाठ करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पुस्तक प्रदर्शनी के अलावा और भी गतिविधि की गई। विशिष्ट अतिथि कवयित्री अंशु छोकर, अमरीश नाथ व राजीव निस्पृह रहे। काव्य पाठ करने वाले कवियों में सुषमा सिंह, राजेंद्र मिलन, अशोक अश्रु, डॉ. शशी गुप्ता व अशोक अग्रवाल आदि ने कविताएं सुना कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।