धनबाद (झारखंड)।
नवल विहान साहित्य कला-सांस्कृतिक मंच के राष्ट्रीय वार्षिक समारोह के कवि सम्मेलन सत्र में कोलकाता के विद्वान साहित्यकार नवकुमार दत्ता ‘श्रीजेश’ को अद्वितीय प्रस्तुति हेतु संस्था के संस्थापक बरनवाल मनोज ‘अंजान’ ने सम्मानित किया। निर्णायक मंडल के मूल्यांकन अनुरूप श्रेष्ठ रचनाकार के रूप में उन्हें ‘नवल विहान साहित्य रत्न’ सम्मान एवं ‘डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन शिक्षक सम्मान’ से विभूषित किया गया। अतिथि डॉ. संगीता नाथ एवं साहित्यकार आचार्य संजय सिंह ‘चंदन’ ने ‘श्रीजेश’ को अंग वस्त्र, सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।