जालंधर(पंजाब)।
साहित्यिक-सांस्कृतिक मंच पंजाब लेखक संघ (जालंधर) द्वारा आयोजित समारोह में चर्चित लेखिका श्रीमती वीना विज के कविता संग्रह ‘सन्नाटों के पहरेदार’ का लोकार्पण किया गया। ‘उत्तम हिन्दू’ के मुख्य सम्पादक इरविन खन्ना, ‘मैट्रो एन्काऊन्टर’ के मुख्य सम्पादक राकेश शान्तिदूत, डॉ. हरमोहेन्दर सिंह बेदी, डॉ. तरसेम गुजराल, डॉ. कुलविन्दर कौर तथा मोहन सपरा (संयोजक) द्वारा इस लोकार्पण के पश्चात आमन्त्रित कवियों ने काव्य-पाठ किया।