कुल पृष्ठ दर्शन : 145

You are currently viewing समरसता जीतो जगत

समरसता जीतो जगत

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’
बेंगलुरु (कर्नाटक)

****************************************************************************

मोदी आगे बढ़ गये,दुनिया का मन जीत।
प्रगति चाह जन राष्ट्र का,समरसता नव प्रीतll

राष्ट्र प्रथम इस भाव से,जब रंजित हो चित्त।
देशप्रेम अनुरक्त मन,जीवन बने निमित्तll

स्वच्छ रहे वातावरण,हो निरोग शरीर।
निर्मल परहित चिन्तना,त्याग धीर अरु वीरll

ध्येय निष्ठ सच प्रगति नित,यायावर मन राह।
अमन चैन हर्षित वतन,हो नेता जन चाहll

हो किसान विज्ञान क्षेत्र,प्रहरी वतन जवान।
दीन-दुखी हो या कुबेर,बचा रहे सम्मानll

जाति धर्म दुर्भाव बिन,चले राष्ट्र सरकार।
नीचे से ऊँचे तलक,मानवता आधारll

आपस हो सदभावना,करे देश उत्थान।
सर्वश्रेष्ठ निज वतन दें,हो भविष्य अवदानll

उत्साहित नव सर्जना,नव चिन्तन अभिलाष।
नव मानक निर्माण का,नव विकास परिभाषll

मन में ख़ुद विश्वास हो,कर्मठता हो साथ।
नैतिकता हो आत्मबल,रोजगार हो हाथll

यही शक्ति सरकार का,शान्ति विश्व पैगाम।
मुदित खुशी मुस्कान नर,हो भारत अभिरामll

परिचय-डॉ.राम कुमार झा का साहित्यिक उपनाम ‘निकुंज’ है। १४ जुलाई १९६६ को दरभंगा में जन्मे डॉ. झा का वर्तमान निवास बेंगलुरु (कर्नाटक)में,जबकि स्थाई पता-दिल्ली स्थित एन.सी.आर.(गाज़ियाबाद)है। हिन्दी,संस्कृत,अंग्रेजी,मैथिली,बंगला, नेपाली,असमिया,भोजपुरी एवं डोगरी आदि भाषाओं का ज्ञान रखने वाले श्री झा का संबंध शहर लोनी(गाजि़याबाद उत्तर प्रदेश)से है। शिक्षा एम.ए.(हिन्दी, संस्कृत,इतिहास),बी.एड.,एल.एल.बी., पीएच-डी. और जे.आर.एफ. है। आपका कार्यक्षेत्र-वरिष्ठ अध्यापक (मल्लेश्वरम्,बेंगलूरु) का है। सामाजिक गतिविधि के अंतर्गत आप हिंंदी भाषा के प्रसार-प्रचार में ५० से अधिक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं से जुड़कर सक्रिय हैं। लेखन विधा-मुक्तक,छन्दबद्ध काव्य,कथा,गीत,लेख ,ग़ज़ल और समालोचना है। प्रकाशन में डॉ.झा के खाते में काव्य संग्रह,दोहा मुक्तावली,कराहती संवेदनाएँ(शीघ्र ही)प्रस्तावित हैं,तो संस्कृत में महाभारते अंतर्राष्ट्रीय-सम्बन्धः कूटनीतिश्च(समालोचनात्मक ग्रन्थ) एवं सूक्ति-नवनीतम् भी आने वाली है। विभिन्न अखबारों में भी आपकी रचनाएँ प्रकाशित हैं। विशेष उपलब्धि-साहित्यिक संस्था का व्यवस्थापक सदस्य,मानद कवि से अलंकृत और एक संस्था का पूर्व महासचिव होना है। इनकी लेखनी का उद्देश्य-हिन्दी साहित्य का विशेषकर अहिन्दी भाषा भाषियों में लेखन माध्यम से प्रचार-प्रसार सह सेवा करना है। पसंदीदा हिन्दी लेखक-महाप्राण सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ है। प्रेरणा पुंज- वैयाकरण झा(सह कवि स्व.पं. शिवशंकर झा)और डॉ.भगवतीचरण मिश्र है। आपकी विशेषज्ञता दोहा लेखन,मुक्तक काव्य और समालोचन सह रंगकर्मी की है। देश और हिन्दी भाषा के प्रति आपके विचार(दोहा)-
स्वभाषा सम्मान बढ़े,देश-भक्ति अभिमान।
जिसने दी है जिंदगी,बढ़ा शान दूँ जान॥ 
ऋण चुका मैं धन्य बनूँ,जो दी भाषा ज्ञान।
हिन्दी मेरी रूह है,जो भारत पहचान॥

Leave a Reply