कुल पृष्ठ दर्शन : 198

You are currently viewing हिंदी अकादमी (मुंबई) ने किया जाने-माने साहित्य सेवियों का सम्मान

हिंदी अकादमी (मुंबई) ने किया जाने-माने साहित्य सेवियों का सम्मान

नई दिल्ली।

हिंदी अकादमी, मुंबई द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय सम्मान समारोह-२०२२’ शनिवार को दिल्ली के हंसराज कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) के पद्मश्री ज्ञान प्रकाश चोपड़ा संगोष्ठी कक्ष में हुआ। कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में प्रो. गिरीश नाथ झा (अध्यक्ष-वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग, भारत सरकार), मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार बी.एल. गौड़ तथा विशिष्ट अतिथि पीयूष शुक्ल (संयुक्त आयुक्त-जीएसटी, भारत सरकार) व इंद्रजीत शर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान जाने-माने साहित्य सेवियों का सम्मान किया गया।
आयोजक तथा अकादमी के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि साहित्य में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनवरत सक्रिय योगदान करने वाली विभूतियों को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. दीपक पांडेय (सहायक निदेशक-केंद्रीय हिंदी निदेशालय) तथा डॉ. विजय कुमार मिश्र (सहायक प्राध्यापक-हंसराज कॉलेज) ने किया। समारोह में ‘हिंदी अकादमी गौरव सम्मान’ से प्राचार्या प्रो. रमा, इंग्लैंड की सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती जय वर्मा, आस्ट्रेलिया की सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती रेखा, कैलिफोर्निया की साहित्यकार डॉ. अनिता कपूर को तथा ‘साहित्य भूषण सम्मान’ से जयप्रकाश पांडेय, डॉ. नूतन पांडेय, श्रीमती मीना अरोड़ा व हेमलता शर्मा ‘भोली बेन’ (मध्यप्रदेश) को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में प्रो. संजय द्विवेदी (दिल्ली) , सुरेशचंद्र शुक्ला (नार्वे) सहित बी. एल. गौड़ (सुप्रसिद्ध साहित्यकार) एवं यशवंत ‘यश’ (मध्यप्रदेश) आदि को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों ने पुरस्कृत विभूतियों के कार्यों की सराहना की।

Leave a Reply