सागर (मप्र)।
हिन्दी साहित्य भारती सागर इकाई की बैठक रविवार को गोपालगंज स्थित एस.वी.एन. एकेडमी सागर में रखी गई। इस अवसर पर भारती की सागर जिला कार्यकारिणी गठित की गई।
बालाघाट से प्रणय श्रीवास्तव (प्रांत अध्यक्ष हिन्दी साहित्य भारती महाकौशल प्रांत) के मुख्य आतिथ्य, डॉ. अजय तिवारी (कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद विवि सागर) की अध्यक्षता व प्रांत उपाध्यक्ष (हिसाभा) डॉ. सुधीर तिवारी की उपस्थिति में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से भारती की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मार्गदर्शक मण्डल में डॉ. तिवारी (कुलाधिपति), उमाकांत मिश्र, डॉ. माधव चंद्रा, डॉ. भुवनेश्वर तिवारी, डॉ. ओमप्रकाश चौबे, राजकुमार रायकवार एवं वसंत श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष जवाहरलाल राठौर, रविशंकर विनोदे, राजेश देवलिया व राजेश दुबे आदि को बनाया गया।महामंत्री, कोषाध्यक्ष, जिला मंत्री और जिला संचार प्रमुख के लिए भी नाम घोषित किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हिंदीप्रेमी व साहित्यकार उपस्थित रहे।
संचालन सुखदेव वाजपेयी ने किया। आभार डॉ. सुधीर तिवारी (प्रांत उपाध्यक्ष) ने व्यक्त किया।