कुल पृष्ठ दर्शन : 13

१६ फरवरी को विमोचन एवं साहित्यकारों का सम्मान

रोहतक (हरियाणा)।

निराला साहित्यिक एवं कला मंच (कलानौर) और हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी (पंचकूला) की ओर से १६ फरवरी को राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके
पर ८ पुस्तकों का विमोचन भी होगा।
प्रज्ञा साहित्यिक मंच के अध्यक्ष डॉ. मधुकांत ने बताया, कि हरियाणा हवेली (रोहतक) में इस समारोह में राष्ट्रीय साहित्यिक हस्तियों को ‘निराला हिंदी साहित्य शिरोमणि’ सम्मान और ‘निराला हिंदी साहित्य रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसमें नामी साहित्यिक हस्तियाँ हिस्सा लेंगी। मुख्य अतिथि डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी हैं। समारोह में ‘घटता आँचल’, ‘टूटता तारा’, ‘मित्र उपनिषद’ सहित ८ पुस्तकों का विमोचन भी शामिल हैं।