कुल पृष्ठ दर्शन : 215

You are currently viewing ‘साहित्योदय द्वारा ४५ मातृशक्ति सम्मानित

‘साहित्योदय द्वारा ४५ मातृशक्ति सम्मानित

राँची(झारखंड)।

अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संगम साहित्योदय ने ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों की ४५ नारी शक्तियों को सम्मानित किया। इसमें ३३ महिलाओं को साहित्योदय शक्ति सम्मान,८ को अष्टसिद्धि और ३ को नारी शक्ति सम्मान दिया गया।
इस ऑनलाइन कार्यक्रम में लखनऊ की कवियित्री डॉ. शोभा त्रिपाठी और संस्थापक अध्यक्ष कवि पंकज ‘प्रियम’ ने सभी को सम्मान-पत्र दिए। डॉ. त्रिपाठी ने नारी शक्ति पर काव्य पाठ भी क़िया। कार्यक्रम में सुदेष्णा सामन्त,पूनम माहेश्वरी, डॉ. सुषमा तिवारी सहित कई रचनाकारों ने पाठ किया। अध्यक्ष पंकज ‘प्रियम’ ने बताया कि,’साहित्योदय शक्ति सम्मान’ से डॉ. सुषमा कुमारी,खुशबू बरनवाल एवं डॉ. शिप्रा शिल्पी (जर्मनी) सहित ‘साहित्योदय अष्टसिद्धि सम्मान’ से मोनी विजय (कतर),पूनम माहेश्वरी और डॉ. सुधा सिन्हा आदि सम्मानित किए गए। ऐसे ही ‘नारी शक्ति सम्मान’ सारिका फलोर( केन्या)कंचन शर्मा (मणिपुर)व सोनाली सेन(मध्यप्रदेश) को दिया गया।

Leave a Reply