आगरा (उप्र)।
साहित्य साधिका समिति आगरा की वार्षिक पत्रिका ‘सुवर्णा’ का विमोचन रविवार को यूथ हॉस्टल संजय पैलेस (आगरा) के सभागार में हुआ। पद्मश्री डॉ. उषा यादव ने अध्यक्षता
की। मुख्य अतिथि कथाकार डॉ. ललिता यादव और विशिष्ट डॉ. हेमा पाठक रहीं।
प्रारम्भ में संस्था की अध्यक्ष डॉ. रेखा कक्कड़ ने अतिथि परिचय दिया। साहित्यकार रमा वर्मा श्याम ने इनका स्वागत किया। सुवर्णा की समीक्षा डॉ. रमा रश्मि ने की। डॉ. शशि सिंह के संग्रह ‘अनंत पथ’ और ‘मान सरोवर की लहरें’ की समीक्षा राज कुमारी चौहान और डॉ. सुषमा सिंह ने की। संचालन यशोधरा यादव ‘यशो’ ने किया।