चिन्नलपत्ती।
गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान (मानित विश्वविद्यालय) ग्राँधीग्राम में ‘समकालीन समय में प्रेमचंद की प्रासंगिकता’ विषय पर दो दिनी यू.जी.सी. राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. एम. सलीम बेग ने स्वागत भाषण दिया। सहायक कुलाधिपति डॉ. एन. पंचनदम ने अध्यक्षता की। डॉ. आर. जयचंद्रन ने उद्घाटन भाषण दिया। डॉ. एम. शाहुल हमीद ने बीज भाषण दिया। डॉ. पठान रहीम खान ने विशेष भाषण दिया। विभिन्न विवि के प्रतिष्ठित विद्वानों ने मुख्य भाषण और प्रशंसात्मक भाषण दिए। डॉ. खंदारे चंदू लक्षमण ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।