कुल पृष्ठ दर्शन : 1

जीवन बड़ा कठिन है

बबीता प्रजापति 
झाँसी (उत्तरप्रदेश)
******************************************

सूरज अभी ढका है,
कोई बात नहीं 
एक दिन उजाला आएगा,
और सब अँधेरे को ले जाएगा!

रास्ते कठिन हैं,
कोई बात नहीं 
एक दिन मंजिल वो पाएगा,
दर्द सभी ले जाएगा!

ये तूफ़ान ये अँधेरे,
एक दिन छंटेंगे जरूर।
फिर दीया जगमगाएगा,
और… सब रोशन हो जाएगा॥