कुल पृष्ठ दर्शन :

संग्रह ‘शबनमी एहसास’ विमोचित

धनबाद (झारखंड)।

नवल विहान साहित्य कला-सांस्कृतिक मंच  के राष्ट्रीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक व ग़ज़लकार  बरनवाल मनोज ‘अंजान’ द्वारा रचित ग़ज़ल संग्रह ‘शबनमी एहसास’ का विमोचन किया गया।
     धनबाद के होटल क्लार्क इन में जाने-माने साहित्यकार गोप कुमार मिश्र मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. दिनेश चंद गुप्ता ‘रविकर’ ने यह किया।
  संग्रह रचयिता ‘अंजान’ व उनकी धर्मपत्नी अगम अनु की उपस्थिति में अतिथियों द्वारा यह किया गया, जिनमें डॉ. आशा पुष्प, डॉ. संगीता नाथ, डॉ. आर.एन. चौबे, साहित्यकार आचार्य संजय सिंह ‘चंदन’ और सुप्रिया कुमारी ‘सरस’ आदि शामिल रहे।

  मुख्य अतिथि ने संग्रह की खूब तारीफ की और कहा कि ग़ज़लकार ‘अंजान’ ने मस्तिष्क मंथन और काफी मेहनत कर ऐसे लोकप्रिय ग़ज़ल संग्रह को अंजाम दिया है। ‘रविकर’ ने कहा कि वास्तव में यह ग़ज़ल संग्रह हर दिन नया एहसास कराती जीवंत पुस्तक है, जो कभी पुरानी नहीं हो सकती। सभी को ‘अंजान’ ने ससम्मान यह पुस्तक भेंट की।