काका हाथरसी पुरस्कार से व्यंग्यकार संपत सरल सम्मानित

hindi-bhashaa

नई दिल्ली। पद्मश्री हास्य कवि ऋषि काका हाथरसी की स्मृति में पचासवाँ काका हाथरसी सम्मान इस वर्ष देश के प्रख्यात व्यंग्यकार संपत सरल को दिया गया। उनके साहित्यिक योगदान को सराहते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।साहित्य अकादमी सभागार में काका हाथरसी पुरस्कार ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस समारोह में देश के प्रखर वैज्ञानिक, शिक्षाविद् … Read more

‘परिंदों ! ऊँची रखो उड़ान’ विमोचित

hindi-bhashaa

बेंगलुरु (कर्नाटक)। साहित्य साधक मंच के तत्वावधान में प्रसिद्ध साहित्यकार कुमार बृजेन्द्र (रांची) की अध्यक्षता एवं उदयपुर के वरिष्ठ गीतकार मनमोहन मधुकर के मुख्य आतिथ्य में २२०वाँ साहित्यिक अनुष्ठान आयोजित हुआ। इस दौरान वरिष्ठ साहित्यकार दर्शन बेजार के तेवारी संग्रह ‘परिंदों! ऊँची रखो उड़ान’ का लोकार्पण किया गया।इस मौके पर आयोजित काव्य गोष्ठी में उपस्थित … Read more

‘हमारी दिवाली’ विश्व धरोहर के गौरव से जगमगाया कल्पकथा मंच

सोनीपत (हरियाणा)। इस बार कल्पकथा साहित्य संस्था की २२७वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी का मंच ‘दीवाली’ को ‘यूनेस्को’ द्वारा अमूर्त विश्व धरोहर घोषित किए जाने के गौरव से जगमगाया। अनेक रचनाकारों ने गरिमामय काव्य रचनाओं से वातावरण को ऊर्जान्वित किया।परिवार की संवाद प्रभारी श्रीमती ज्योति राघव सिंह ने बताया किप्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की … Read more

शीर्षक ‘शब्द हुए पंख’ ही इनकी कवित्त-शक्ति का परिचय

hindi-bhashaa

लोकार्पण… पटना (बिहार)। समृद्ध काव्य कल्पनाएँ कविता का श्रृंगार करती है। यही कवि की शक्ति भी है। श्रृंगार से कविता रूपवती होती है। कविता का सौंदर्य ही पाठकों को आकर्षित करता है। इसी लिए काव्य-शास्त्र में अलंकार, प्रतीक, शब्द-संयोजन, छंद और काव्य-कल्पनाओं पर बल दिया गया है। पुस्तक का शीर्षक ही इनकी कवित्त-शक्ति का परिचय … Read more

भारतीय भाषाएँ एकता व सांस्कृतिक समन्वय की आधारशिला

hindi-bhashaa

पटना (बिहार)। पटना (बिहार)। समन्वय भाव से युक्त भाषाई व्यक्तित्व आज के समय की आवश्यकता है। भारतीय भाषाएँ केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय की आधारशिला हैं। भाषा विविधता व्यक्तित्व निर्माण और मानसिक स्वास्थ्य का भी परिचायक है। हिन्दी को राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में अपनाते हुए सभी भारतीय भाषाओं … Read more

राजभाषा कार्यशाला में किया विजेताओं को पुरस्कृत

hindi-bhashaa

हैदराबाद (तेलंगाना)। पीएनबी मंडल कार्यालय, हैदराबाद में ‘सरकारी पत्राचार में सरल, स्पष्ट एवं प्रभावी हिंदी का प्रयोग’ विषय पर राजभाषा कार्यशाला सह राजभाषा संगोष्ठी का आयोजित की गई। इस अवसर पर ‘चित्र देखो निबंध लिखो’ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। आयोजन में अतिथि वक्ता नवीन कुमार नैथाली (सेवानिवृत्त सहायक निदेशक, हिंदी शिक्षण योजना, … Read more

डॉ. लतिका चावड़ा को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान

hindi-bhashaa

नागपुर (महाराष्ट्र)। नागपुर की डॉ. लतिका चावड़ा को ‘सप्तम् अंतरराष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान समारोह-२०२५’ में ‘उमेश जोशी भाषा सेतु अलंकरण-२०२५’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान अन्य भाषाओं से हिंदी में किए गए उत्कृष्ट अनुवाद कार्य के लिए दिया जाएगा।जानकारी के अनुसार यह अलंकरण प्रो. सरगू कृष्णमूर्ति की स्मृति में डॉ. मैथिली पी. राव (बेंगलुरु) द्वारा … Read more

आगरा में सम्मानित होंगे कवि कैलाश मण्डेला

hindi-bhashaa

आगरा (उप्र)। हिन्दी भाषा के प्रतिष्ठित कवि तथा केन्द्रीय साहित्य अकादमी से पुरस्कृत साहित्यकार डॉ. कैलाश मण्डेला को आगरा की साहित्यिक संस्था शब्द साधक द्वारा वर्ष २०२५ का संतोष कुमार वर्मा स्मृति शब्द साधक सम्मान दिया जाएगा। यह सम्मान २५ दिसंबर को आगरा में सम्मान समारोह और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिया जाएगा। संस्थान … Read more

दिव्या माथुर की कहानियाँ सहज भाषा के कारण प्रभावशाली

hindi-bhashaa

पुस्तक परिचर्चा… दिल्ली। दिव्या माथुर की कहानियाँ अपनी सीधी और सहज भाषा के कारण विशेष रूप से प्रभावशाली बनती हैं। इन कथाओं में पितृसत्ता का प्रश्न बिना किसी पक्ष–पक्षधरता के सादगी से प्रस्तुत हुआ है, साथ ही कथाओं में पूर्वानुमान की उपस्थिति इन्हें और अधिक अर्थपूर्ण बनाती है। लेखिका किसी एक दृष्टिकोण का समर्थन नहीं … Read more

अकादमी द्वारा ‘विश्व हिन्दी दिवस’ पर सेमिनार

hindi-bhashaa

तमिलनाडु। तमिल और हिंदी के बीच सेतु निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाली तमिलनाडु हिन्दी साहित्य अकादमी (चेन्नै) आगामी ८ जनवरी को कोयम्बतूर में ‘विश्व हिन्दी दिवस’ के परिप्रेक्ष्य में विशेष समारोह कर रही है।इसमें राष्ट्रकवि सुब्रमण्यम भारती और भारतीय आत्मा माखनलाल चतुर्वेदी के चिंतन पर केंद्रित विषय रहेंगे।अकादमी के महासचिव ईश्वर करुण के अनुसार … Read more