ऊष्मा पर्व…
एम.एल. नत्थानीरायपुर(छत्तीसगढ़)*************************************** उच्च उज्जवल,हिम शिखर सम,दिव्य सूर्य देव,आराध्य मम। सूर्य की ऊष्मा,अक्षुण्ण जीवन,तिल-तिल ज्वलंत,अपना मधुबन। सूर्य रश्मि प्रकट,त्वचा प्रस्फुटित,नयन प्रमुदित,मन आल्हादित। सूर्य देव को अर्घ्य,जीवन का चढ़ाया,कोटि उर हर्षित,हृदय मंदिर बसाया॥