७ सित. को साहित्यकार डॉ. भारद्वाज और राजाराम भादू का सम्मान

hindi-bhashaa

जयपुर (राजस्थान)। साहित्यिक पत्रिका ‘एक और अंतरीप’ द्वारा वर्ष २०२५ का अंतरीप शारदा देवी शर्मा स्मृति सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. हेतु भारद्वाज को दिए जाने की घोषणा की गई है। इस अवसर पर अंतरीप शारदा देवी शर्मा स्मृति पुरस्कार भी दिया जाएगा। संयोजक प्रेमकृष्ण शर्मा के अनुसार यह समारोह ७ सितंबर को शहर में होगा। … Read more

समीक्षक विनोद नागर को मिला नरेश मेहता सम्मान

hindi-bhashaa

भोपाल (मप्र)। वरिष्ठ लेखक, समीक्षक व स्तंभकार विनोद नागर को मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के नरेश मेहता सम्मान से अलंकृत किया गया है। राजधानी के रवींद्र भवन में आयोजित भव्य अलंकरण समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मान-पुरस्कार के रूप में शाल, श्रीफल और प्रशस्ति-पत्र सहित ५१ हजार ₹ की सम्मान निधि क्रिकेट उद्घोषक पद्मश्री … Read more

अमेरिका में हिंदी नाटिका ‘विजयी विश्व तिरंगा’ प्रस्तुत

hindi-bhashaa

मुम्बई (महाराष्ट्र)। सीनियर सेंटर डल्लस में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में नाटिका ‘विजयी विश्व तिरंगा’ की भव्य प्रस्तुति हुई।इसका लेखन और निर्देशन डॉ. हरीश नवल (मुम्बई) ने किया। आयोजन में अन्य विधाओं के सुंदर कार्यक्रम भी पेश किए गए। आयोजन की सफलता हेतु संयोजक दीपिका कोठारी और शरद लोटिया को डॉ. नवल ने बधाई दी … Read more

साहित्य सम्मेलन द्वारा साहित्यकार शैलेन्द्र कुमार सम्मानित

hindi-bhashaa

पटना (बिहार)। पटना स्थित हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभागार में मूर्धन्य समालोचक खगेंद्र ठाकुर और श्रेष्ठ आचार्य श्रीरंजन सूरिदेव की उपस्थिति में लेखक शैलेन्द्र कुमार को सम्मानित किया गया। चम्पारण सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष को समर्पित सम्मेलन के महाधिवेशन में सम्मानित होने पर आपने सम्मेलन के उपाध्यक्ष डॉ. कुमार अरुणोदय, चयनकर्ताओं और सम्मेलन परिवार सहित … Read more

आचार्य जगदीश चंद्र मिश्र लघुकथा सम्मान-पुरस्कार घोषित

hindi-bhashaa

अहमद नगर (महाराष्ट्र)। आचार्य जगदीश चंद्र मिश्र लघुकथा सम्मान-पुरस्कार घोषित कर दिए गए हैं। यह सम्मान ३ वर्ग में हैं, जिनकी सूचना सम्मानित मूर्ति को दी जा रही है। स्पर्धा संयोजक प्रो.ऋचा शर्मा के अनुसार प्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. देवेंद्र दीपक को आचार्य जगदीश चंद्र मिश्र लघुकथा सम्मान समिति की ओर से वर्ष २०२५ का … Read more

साहित्यकार ‘मानव’ व विजय जोशी का पुस्तकालय में स्वागत

भोपाल (मप्र)। मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी (संस्कृति परिषद, भोपाल) द्वारा गत दिनों अखिल भारतीय अटल बिहारी वाजपेई राष्ट्रीय कविता सम्मान से सम्मानित डॉ. रामनिवास ‘मानव’ एवं संत सिंगा जी लोक भाषा प्रादेशिक सम्मान से सम्मानित विजय जोशी का लघुकथा शोध केंद्र समिति द्वारा इस उपलब्धि पर शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। उन्हें … Read more

साहित्यकार डॉ. उपाध्याय को मिला अभा आचार्य रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार

मुम्बई (महाराष्ट्र)। ‘जयशंकर प्रसाद महानता के आयाम’ आलोचना ग्रन्थ के लिए म.प्र. साहित्य अकादमी ने आलोचक और मुम्बई विवि के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं अध्यक्ष डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय को अकादमी का अखिल भारतीय आचार्य रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार दिया है। पुरस्कार अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे, संस्कृति विभाग के संचालक एन.पी. नामदेव और पद्मश्री सुशील दोषी … Read more

युवा साहित्यकारों के लिए ‘युवा रचनाधर्मी कुम्भ’, नाम आमंत्रित

hindi-bhashaa

भोपाल (मप्र)। साहित्य अकादमी मप्र द्वारा आगामी सितंबर माह में ‘साहित्योत्सव’ के अंतर्गत ‘युवा रचनाधर्मी कुम्भ’ के आयोजन की योजना है। यह आयोजन भोपाल में १४ सितंबर ‘हिंदी दिवस’ पर रवीन्द्र भवन में होगा। इसके लिए नाम आमंत्रित हैं।अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने बताया कि इस कुम्भ में ४० वर्ष से कम के … Read more

शांति-गया स्मृति सम्मान हेतु ११ नाम चयनित

hindi-bhashaa

भोपाल (मप्र)। साहित्य, कला और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रचनाकारों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए शांति-गया स्मृति साहित्य, कला एवं खेल संवर्धन समिति ने अपने पाँचवें शांति-गया स्मृति सम्मान की घोषणा की है। समिति के संयोजक अरूण अर्णव खरे ने बताया कि इस वर्ष बड़ी संख्या में प्राप्त प्रविष्टियों … Read more

‘प्रकाश’ को मिला बाल कहानी लेखन सम्मान

hindi-bhashaa

नीमच (मप्र)। विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट (आगरा) एवं निखिल प्रकाशन समूह द्वारा हिंदी बाल साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ को बाल कहानी लेखन सम्मान दिया गया है। यह सम्मान उन्हें त्रिलोक सिंह ठकुरेला द्वारा संपादित पुस्तक ‘समकालीन बाल कहानियाँ’ में प्रकाशित उनकी सामाजिक सरोकारों और साहित्यिक योगदान के लिए दिया … Read more