काव्य संकलन ‘सुगंध के सांतिये’ विमोचित

शिवपुरी (मप्र)। गीत गोविंद साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में नारायणी प्रकाशन के तीसरे समवेत काव्य संकलन ‘सुगंध के सांतिये’ का विमोचन स्थानीय सनराइज होटल में सानन्द हुआ। मुख्य आतिथ्य पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) प्रहलाद भारती का रहा।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकार और पत्रकार प्रमोद भार्गव ने की। इस संकलन … Read more

अकादमी ने दिया संजीव आहिरे को राष्ट्रीय सम्मान

नासिक (महाराष्ट्र)। राजश्री साहित्य अकादमी द्वारा इस वर्ष भी १५ अगस्त के राष्ट्रीय अवसर पर देश के चुनिंदा साहित्यकारों को उनकी रचनाधर्मिता हेतु सम्मानित किया गया। इस कड़ी में लेखक संजीव आहिरे (नासिक) को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। आपने सम्मान हेतु अकादमी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है।

गोष्ठी संग हुआ पुस्तक लोकार्पण

hindi-bhashaa

कलकत्ता (पश्चिम बंगाल)। प्रोग्रेसिव हॉल (बड़ा बाजार) में हिन्दी साहित्य अकादमी, कोलकाता संभाग और केवल काव्य परिवार (पश्चिम बंगाल) इकाई की संयुक्त काव्य गोष्ठी हुई। इस अवसर पर श्रीमती अल्पना सिंह की ‘नव-स्पंदन’ और ‘अस्तित्व का द्वंद’ पुस्तक का लोकार्पण किया गया।इस कार्यक्रम में परिवार के संस्थापक केवल कोठारी, प. बंगाल इकाई के अध्यक्ष जय … Read more

आचार्य ‘निशान्तकेतु’ की स्मृति में मिलेगा साहित्य साधना सम्मान

hindi-bhashaa

पटना (बिहार)। बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन इसी वर्ष से आचार्य चंद्र किशोर पाण्डेय ‘निशान्तकेतु’ की स्मृति में ‘आचार्य निशान्तकेतु साहित्य साधना सम्मान’ आरम्भ करेगा। हिन्दी साहित्य में विशिष्ट अवदान के लिए मनीषी विद्वान इसके अधिकारी होंगे।यह घोषणा सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ ने गुरुवार को आचार्य निशान्तकेतु के निधन पर सम्मेलन सभागार में आयोजित … Read more

वरिष्ठ साहित्यकारों संग सजाया ३६वां राष्ट्रीय कवि दरबार

hindi-bhashaa

पटियाला (पंजाब)। साहित्य का आनंद लेते हुए स्वाभिमान साहित्यिक मंच ने ३६वां राष्ट्रीय कवि दरबार आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से कवियों ने अपनी रचनाओं से मंच को रोशन कर दिया।कार्यक्रम का आयोजन नरेश कुमार आष्टा ने किया। अध्यक्षता साहित्यकार सिद्धेश्वर ने की। आपने अपने सरल और प्रभावी शब्दों से सभी को परिचित … Read more

श्रृंगार सृजन की साक्षी बनी गोष्ठी

सोनीपत (हरियाणा)। उच्चस्तरीय हास्य और श्रृंगार सृजन की साक्षी बनी कल्पकथा काव्यगोष्ठी में इस बार भी हिन्दी भाषा व सदसाहित्य हेतु बेहतरीन रचनाएं प्रस्तुत की गईं। कहीं व्यंग्य तो कहीं पर्यावरण की चिंता से समाज को सचेत किया गया।संस्था की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि कल्पकथा परिवार द्वारा आयोजित साप्ताहिक आभासी काव्यगोष्ठी … Read more

दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा साहित्यकार-सम्मान-२०२५ घोषित

hindi-bhashaa

दिल्ली। ‘साहित्यकार सम्मान योजना’ के तहत वर्ष २०२५ के लिए दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन ने चयन समिति द्वारा सर्वसम्मति से साहित्यकारों को विभिन्न अलंकारों से अलंकृत करने के लिए संस्तुति दी है। यह सम्मान ६ वर्ग में दिए जाएंगे। सम्मेलन से प्राप्त जानकारी अनुसार सम्मेलन साहित्य रत्न पुरस्कार (२१ हजार ₹) डॉ. सुरेश गौतम की … Read more

पुस्तक ‘नोट बदली से नोट बंदी’ विमोचित

hindi-bhashaa

मुम्बई (महाराष्ट्र)। पत्रकार राजेश झा की पुस्तक ‘नोट बदली से नोट बंदी’ का विमोचन शनिवार को प्रेस क्लब में मुंबई भाषा परिषद के कार्यक्रम में किया गया। एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग प्रमुख डॉ. संजय फड और पत्रकार-लेखक हरीश पाठक ने इसका विमोचन किया।इस मौके पर एंबिट एसेट मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक व संचालक … Read more

‘सृजनिका’ के अंक का लोकार्पण २६ को

hindi-bhashaa

मुम्बई (महाराष्ट्र)। साहित्य सृजन को समर्पित हिंदी त्रैमासिक पत्रिका ‘सृजनिका’ के छठे अंक का लोकार्पण कार्यक्रम मंगलवार २६ अगस्त को दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा। संतोष कुमार झा (प्रधान संपादक) ने बताया कि मुम्बई स्थित यूकेएस इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ एंड रिसर्च (बंतारा भवन के सामने, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स) में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी … Read more

आत्ममंथन के लिए बाध्य करती है योगराज प्रभाकर की लघुकथाएँ

hindi-bhashaa

पटना (बिहार)। कुछ ऐसे रचनाकार भी हैं, जो सभी विधाओं में लेखन करते हुए भी लघुकथा-सृजन का श्रेष्ठ उपयोग कर रहे हैं। किसी भी रचनाकार की सभी लघुकथाएँ उत्कृष्ट नहीं होती, किंतु जो रचनाकार निरंतर बेहतर सृजन करते हैं और लघुकथा के मर्म व सिद्धांत को समझते हैं, उनकी अधिकांश लघुकथाएँ पठनीय एवं संग्रहणीय होती … Read more