कुल पृष्ठ दर्शन : 234

सत्यनारायण सत्तन ने किया गोष्ठी में तुलसीदास जी को नमन

इंदौर(मप्र)l

परिवार के पूर्वजों को नमन् करने के लिए तर्पण किया जाता हैl साहित्यिक कुल में भी यही सिद्धांत अक्षरश: सत्य हैl इसी पावन विचार के साथ संस्था नई क़लम ने काव्य शिरोमणि बाबा तुलसीदास एवं उपन्यास सम्राट प्रेमचंद जी के श्री चरणों में शब्दांजलि-तर्पण के रूप में ऑनलाईन काव्य गोष्ठी का आयोजन कियाl इसमें राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन ने ऑडियो के माध्यम से काव्य पाठ कर बाबा तुलसीदास जी के चरणों में नमन कियाl
संस्था की तरफ से विनोद सोनगीर ने बताया कि,गोष्ठी में वरिष्ठ कवि राम शर्मा परिंदा,कवियित्री विनिता सिंह चौहान,आतिश इंदौरी,रविराज टांक,पूनम आदित्य,श्रुति मुखिया,नितेश कुंभकार, महेन्द्र जैन सागर,यश कौशल,डॉ. विमल कुमार,विनोद सोनगीर और जितेन्द्र राज ने भी काव्यपाठ कियाl साहित्य की अनेक विधाओं में जीवन के विविध विषयों पर इसमें कविताएं पढ़ी गईl संचालन जितेन्द्र राज ने कियाl आभार कवि विनोद सोनगीर ने मानाl

Leave a Reply