कुल पृष्ठ दर्शन : 258

पुस्तक `संचेतना काव्य मंजूषा` का लोकार्पित,साहित्यकारों को अटलश्री सम्मान भेंट

इन्दौर(म.प्र.)l

राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की नवीन पुस्तक `संचेतना काव्य मंजूषा` का लोकार्पण एवं अटलश्री काव्य साहित्य सम्मान समारोह आयोजित किया गयाl अध्यक्षता हरेराम वाजपेयी ने की,जबकि विशेष अतिथि डाॅ. चित्रा जैन एवं अनिल ओझा रहे।
इस समारोह का शुभारम्भ महात्मा गांधी के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण के साथ हुआ। स्वागत भाषण व अतिथि परिचय संचेतना के अध्यक्ष डाॅ. प्रभु चौधरी ने देते हुए संस्था के उद्देश्यों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। `संचेतना काव्य मंजूषा` नवप्रकाशित कृति के सम्पादक सुन्दरलाल जोशी ‘सूरज‘ ने जानकारी प्रस्तुत की। अतिथियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश के प्रमुख कवि-साहित्यकार श्रीमती ज्योति वर्मा `जलज`,डाॅ. रागिनी स्वर्णकार सोनी,राजेन्द्र कांठेड़,सुश्री प्रतिमासिंह,सुंदरलाल जोशी,डाॅ. चित्रा जैन,अमृता अवस्थी,डाॅ. निशा जोशी को अभिनन्दन-पत्र,स्मृति चिन्ह दिया। समारोह में अतिथियों द्वारा उद्बोधन दिया गया।
संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सुन्दरलाल जोशी `सूरज` ने कियाl आभार प्रदेशाध्यक्ष दिनेश परमार ने माना।

Leave a Reply