कुल पृष्ठ दर्शन : 2

‘जंगल की पाठशाला’ विमोचन संग ९ बाल साहित्यकार सम्मानित

भोपाल (मप्र)।

आरिणी बाल साहित्य साधना सम्मान २०२६ में ९ बाल साहित्यकारों का सम्मान आरिणी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से दुष्यंत कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय में किया गया। अध्यक्षता मप्र साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ बाल साहित्यकार रजनीकांत शुक्ल रहे। पूर्व कुलपति डॉ. अखिलेश कुमार पांडेय और महेश सक्सेना विशिष्ट अतिथि रहे।

    ‘बाल विभा-२.०’ के तहत बाल साहित्य सम्मान और काव्यपाठ भी हुआ। इसमें ५ साहित्यिक विभूतियों की स्मृति में ९ रचनाकारों को सम्मानित किया गया। इसमें पं. जगदीश प्रसाद पाण्डेय स्मृति सम्मान ऋषि मोहन श्रीवास्तव को, तारा पांडेय स्मृति सम्मान इंदिरा त्रिवेदी और सुधा दुबे, पं. मुन्नीलाल मिश्रा स्मृति सम्मान किरीट गोस्वामी और डॉ. अनीता सक्सेना को दिया गया।। इस अवसर पर डॉ. मीनू पांडेय ‘नयन’ की बाल चित्रकथा पुस्तक ‘जंगल की पाठशाला’ का विमोचन हुआ, वहीं, १८ बाल रचनाकारों ने कविताएं सुनाईं।