कुल पृष्ठ दर्शन :

‘डिजिटल युग में हिंदी लघुकथा’ विषय पर हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी

अजमेर (राजस्थान)।

शब्दभूमि प्रकाशन द्वारा ‘डिजिटल युग में हिंदी लघुकथा’ विषय पर राष्ट्रीय आभासी संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में देशभर के साहित्यकारों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों ने हिंदी लघुकथा, डिजिटल माध्यमों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभाव पर विचार व्यक्त किए।
     इसमें संचालिका गायत्री उपाध्याय ने कहा कि डिजिटल मंचों ने हिंदी लघुकथा को नए पाठक दिए हैं। संजय साह, मुकेश राम, डॉ. आशीष कुमारी, राजीव रंजन, मुन्ना राम मेघवाल और शांति सोनी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
संगोष्ठी में आयोजन समिति की प्रिया श्रीवास्तव, प्रिया पाण्डेय रोशनी और निधि कुमारी सिंह की सक्रिय भूमिका रही।
निधि गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।