मंडला (मप्र)।
जबलपुर की ७५ वर्ष पुरानी संस्था मिलन स्थापना की हीरक जयंती मना रही है। इसी कड़ी में इसमें मंडला के समर्पित साहित्यकार दम्पति प्रो. शरद नारायण खरे व श्रीमती नीलम खरे को आमंत्रित कर समर्पित साहित्य सेवा के परिप्रेक्ष्य में स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र व मोती माल के साथ सम्मानित किया गया।
इस संस्था के सूत्रधार मोहन शशि और संयोजक गिरीश बिल्लौरे ने ‘हिंदी दिवस’ पर डॉ. शोभा सिंह के संयोजन तथा डॉ. मुकुल तिवारी के संचालन में यह आयोजन किया। इस मौके पर प्रो. खरे ने उद्बोधन दिया तथा मुक्तकों का सरस पाठ किया। नीलम खरे ने हिंदी के सम्मान पर केंद्रित दोहों का सरस वाचन किया। अतिथि रूप में आयोजन में महोपाध्याय डॉ. हरिशंकर दुबे की विशेष उपस्थिति रही।
ज्ञात हो कि साहित्यकार, प्राध्यापक व प्राचार्य प्रो.(डॉ.) खरे गत ५ दशक से लेखन कर रहे हैं और अनेक पुस्तकें प्रकाशित हैं। आपको अनेक सम्मान भी मिले हैं। संस्था से मिले इस सम्मान पर मित्रों व शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।