कुल पृष्ठ दर्शन : 3

हम हैं वासी एम.पी. वाले

सरोजिनी चौधरी
जबलपुर (मध्यप्रदेश)
*******************************************

हम हैं वासी एम.पी. वाले
दिल के सच्चे भोले-भाले,
शीतल धार नर्मदा बहती-
हरियाली खेतों में रहती।

धीरे-धीरे नगर बस गया
जल प्रपात का मान बढ़ गया,
संगमरमरी खान की नगरी-
जबलपुर प्रसिद्ध हो गया।

शिव दर्शन उज्जैन में करते
हर-हर महादेव सब गाते,
लोग यहाँ के सब हैं सच्चे-
बाबा महाकाल के बच्चे।

भोपाल ताल है सबसे न्यारा,
सब नगरों में नगर है प्यारा।
खाना बड़ा प्रसिद्ध यहाँ का,
यही इन्दौर शहर हमारा॥