श्योपुर (मप्र)।
श्योपुर जन शिक्षण संस्थान श्योपुर कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा प्रायोजित जेएसएसएस श्योपुर निदेशक के निर्देशानुसार सोमवार को बायपास रोड पर अनुसूचित जनजाति बालिका छात्रावास में हिंदी दिवस का कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमती मिथिलेश मीणा रहीं।
संस्थान के निदेशक अजय सक्सेना ने बताया कि हिंदी दिवस केवल एक भाषा को याद करने का दिन नहीं है यह भारतीय संस्कृति और भाषाई विरासत से जुड़ने का अवसर है। हिंदी दिवस भाषा को केवल अतीत की विरासत के रूप में नहीं, बल्कि भविष्य की तकनीक और संचार व्यवस्था में महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में देखने का अवसर भी देता है।
इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमती मिथिलेश मीणा, सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कुसुम जादौन, हरिओम मीणा और छात्राएं उपस्थित रहीं।
संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी राजेश मीणा ने संचालन व आभार व्यक्त किया।