Total Views :154

You are currently viewing अलौकिक भारत देश

अलौकिक भारत देश

रीता अरोड़ा ‘जय हिन्द हाथरसी’
दिल्ली(भारत)
************************************************

गणतंत्र‌ दिवस विशेष….

हाँ,सचमुच हम महान हैं,
हमसे सारा जहान है।
भारतमाता की संतान हैं-
तिरंगे का करते मान हैं॥

‘अलौकिक भारत देश’ है,
सर्वधर्म एकता परिवेश है।
अनुज न कोई ज्येष्ठ है-
हिन्दी भाषी हम विशेष हैं॥

हमने दुनिया को संस्कार दिए,
मीठी बोली व्यवहार दिए।
नये-नये आविष्कार किए-
सबके सपन साकार किए॥

मानवधर्म की मिसाल हैं,
भारत देश बहुत विशाल है।
हम सबका रखते ख्याल हैं-
देवता हमारे महाकाल हैं॥

भारत देश से हमें प्यार है,
पर-सेवा जीवन का सार है।
दुश्मनों को हम देते मार हैं-
स्वदेशी जन्मसिद्ध अधिकार है॥

परिचय-रीता अरोड़ा लेखन जगत में ‘हिन्द हाथरसी’ के नाम से जानी जाती हैं। स्थाई निवास दिल्ली में ही है। १९६४ में २६ अक्टूबर को हाथरस (जिला अलीगढ़,उत्तर प्रदेश) में जन्म हुआ है। आपने बीए और बीएड की शिक्षा प्राप्त की है। लम्बे समय से लेखन में सक्रिय रीता जी ने कोरियर कंपनी में करीब २५ वर्ष कार्य किया है। कवि इंद्रजीत तिवारी और निर्भीक जी वाराणसी के साथ ही काव्य की शिक्षा दिल्ली से हासिल की है। प्रेरणा पुंज डाॅ.अशोक कश्यप (साहित्यकार) एवं जगदीश मित्तल हैं। पुस्तकें पढ़ना,धार्मिक-ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण एवं लेखन कार्य ही आपका मनपसंद काम है। यह सभी विधाओं में लेखन करती हैं। कई साझा संग्रह में रचनाएं छपी हैं। सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर आप कई समाजसेवी संस्थाओं से आजीवन सदस्यता में जुड़ी हुई हैं। देशसेवा,पशु-पक्षियों से लगाव,साहित्य से प्रेम के साथ ही आपका पसंदीदा खेल बैडमिंटन,कैरम और शतरंज हैं। साहित्य में इनकी उपलब्धि यही है कि, बहुत-सी पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित हैं तो, समाचार-पत्रों में लेखन,कहानी,निबंध,शायरी,दोहे, कविता,हास्य लेख प्रकाशित होते हैं। आपकी विशेषज्ञता आलेख तथा गीत में है। सम्मान की श्रंखला में आपको विश्वगुरू भारत परिषद-२०१७, काव्य सम्मान,जय हिन्द मंच से सम्मान,स्वच्छ भारत अभियान सम्मान,दर्पण पत्रकारिता सम्मान सहित प्रादेशिक स्तर पर भी कई काव्य सम्मान मिले हैं। आपकी लेखनी का लक्ष्य हिन्दी साहित्य में योगदान देना और देश में हिन्दी भाषा के प्रति जागरूकता लाना है।

Leave a Reply