कुल पृष्ठ दर्शन : 1

आचार्य प्रो. त्रिपाठी को मिलेगा  डॉ.पी.एन. सिंह आलोचना सम्मान

वाराणसी (उप्र)।

जीवनोदय शिक्षा समिति द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्ठित डॉ. पी.एन. सिंह आलोचना सम्मान २३ दिसम्बर २०२६ को आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रो. आशीष त्रिपाठी (आचार्य, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी) को दिया जाएगा। घोषणा करते हुए समिति के अध्यक्ष प्रो. रामनारायण तिवारी ने बताया कि प्रो. त्रिपाठी कविता, आलोचना और नाटक के क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं। प्रो. नामवर सिंह की १९ पुस्तकों का संपादन कार्य कर इन्होंने हिन्दी आलोचना को समृद्ध करने का गुरुत्तर दायित्य निभाया है।