कुल पृष्ठ दर्शन : 1

बाल लेखिकाओं के २ उपन्यास लोकार्पित

रुड़की (उत्तराखंड)।

होटल सेंटर पॉइंट में महिला काव्य मंच की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका विशेष आकर्षण माउंट लिट्रा जी स्कूल की मात्र १२ वर्ष की छात्राओं अनाया गोयल एवं अवनी गोयल के उपन्यासों का लोकार्पण रहा।
   इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नवरचना पब्लिक स्कूल और ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल की निदेशिका श्रीमती शालिनी जोशी पंत ने की। मुख्य अतिथि लिट्रा जी स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश देवरानी, मुख्य वक्ता साहित्यकार अनिल अमरोही और अलका घनशाला तथा विशिष्ट अतिथि साहित्यकार नवीन शरण निश्चल रहे। शुभारंभ काव्य मंच इकाई की अध्यक्ष अर्चना त्यागी के स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ। श्रीमती घनशाला ने अनाया के उपन्यास के कलापक्ष एवं भावपक्ष का सूक्ष्म विश्लेषण करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए पठनीय बताया।
    इस अवसर पर काव्य गोष्ठी भी हुई, जिसका संचालन कु. अनन्या त्यागी ने किया। श्रीमती वीना सिंह ने ‘इंतजार’ कविता में गाँव और पलायन की पीड़ा उकेरी, तो कविता गोयल ने व्यंग्य से हास्य का वातावरण बनाया। श्रीमती शाहिदा शेख, श्रीमती मृणालिनी शर्मा और श्रीमती अनुपमा गुप्ता ने कविता प्रस्तुत कर गोष्ठी को विविध भावों से समृद्ध किया।